10th Class Hindi Anmol Bani (Surdas) Question Answer | BSE Odisha

Surdas Anmol Bani Class 10 Question Answers , Class 10 Anmol Bani Surdas Notes & Solutions , 10th Class Surdas Question Answer , Get complete 10th Class Hindi Anmol Bani (Surdas) question answers. Access easy Odia explanations, MCQs, and long notes for BSE Odisha board exam preparation.

Q&A प्रश्न और अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए:

(क) कृष्ण यशोदा से क्या शिकायत करते हैं और क्यों ?

उत्तर - यशोदा से बलराम की शिकायत करते हुए कृष्ण कहते हैं कि- मैया ! मुझे बलराम भैया बहुत चिढ़ाते हैं । कहते हैं - तुमको यशोदा मैया ने जन्म नहीं दिया है, तुझे खरीदकर लाया गया है, तू उनका बेटा नहीं है ।

(ख) बलराम कृष्ण से क्या पूछते हैं ?

उत्तर - बलराम कृष्ण से पूछते हैं तेरी माँ कौन है? और तेरे पिता कौन हैं ?

(ग) यशोदा किसकी कसम खाती हैं और क्या कहती हैं ?

उत्तर - यशोदा अपने गोधन की कसम खाकर कृष्ण से कहती है कि मैं ही तेरी माँ हूँ और तू मेरा ही बेटा है ।

(घ) चुटकी देकर ग्वाल-बालक क्यों नाचते हैं ?

उत्तर - बलराम के सिखा देने पर ग्वाल-बाल सब कृष्ण को चिढ़ाने के लिए चुटकी बजा-बजा कर नाचते हैं ।


 2. निम्नलिखित पदों के अर्थ दो-तीन वाक्यों में स्पष्ट कीजिए :

(क) पुनि-पुनि कहत कौन है माता, कौन है तुमरो तात ।

उत्तर - बलराम कृष्ण से बार-बार कहते हैं - तुम्हारी माता कौन है ? तुम्हारे पिता कौन है ? इस प्रकार बलराम कृष्ण को चिढ़ाते हैं ।

(ख) सूर स्याम मोहि गोधन की सौं हौं माता तू पूत ।

उत्तर - कृष्ण की शिकायत भरी बातें सुनकर माता यशोदा कृष्ण को ढाढस बंधाती है। वे कहती हैं कान्हा ! मैं अपने इस गोधन की सौगन्ध खाकर कहती हूं कि मैं ही तेरी माता हूँ और तू मेरा ही पुत्र है ।

(ग) तनक-तनक चरननि सौं, नाचत, मनहिं-मनहिं रिझावत ।

उत्तर - बालकृष्ण अपने आंगन में अपने छोटे-छोटे पाँवों से नाचते हैं और मन ही मन में मुग्ध होते हैं 

(घ) कबहुँक चितै प्रतिबिम्ब खंभ में, लोनी-लिए खबावत ।

उत्तर - कभी बालकृष्ण खंभे में अपना प्रतिबिम्ब देखकर उसे दूसरा शिशु समझ लेते हैं । फिर हाथ बढ़ाकर उसे मक्खन भेंट करते हैं ।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

(क) बाललीला (पद) के रचयिता कौन हैं ?

उत्तर - बाललीला पद के रचयिता संत सूरदासजी हैं।

(ख) कौन कहते हैं कि तुझे मोल कर लाया गया है ?

उत्तर - बलराम कृष्ण से कहते हैं कि तुझे मोलकर लाया गया है । 

(ग) बलराम पुनः पुनः क्या कहते हैं ?

उत्तर - बलराम कृष्ण को पुनः पुनः पूछते हैं कि तुम्हारी माता कौन है और तुम्हारे पिता कौन हैं ? 

(घ) ग्वाल-बालक किस तरह हँसते हैं ?

उत्तर - ग्वाल बाल सब चुटकी बजा बजा कर नाचते हुए हँसते हैं ।

(ङ) माँ यशोदा ने किसे मारना सिखा है ?

उत्तर - कृष्ण के अनुसार माँ यशोदा ने केवल कृष्ण को ही मारना सीखा है । 

(च) कौन दाऊ पर नहीं खीझती है ?

उत्तर - कृष्ण के अनुसार मैया यशोदा दाऊ पर नहीं खीझती हैं । -

(छ) स्याम शरीर का अर्थ क्या है ?

उत्तर - स्याम शरीर का अर्थ है - साँवला या काला शरीर ।.

(ज) 'जनमत ही को धूत' का अर्थ क्या है ?

उत्तर - "जनमत ही को धूत" का अर्थ है - जन्म सेही धूर्त्त"

(झ) माँ यशोदा किसकी सौगंध खाती हैं ?

उत्तर - माँ यशोदा गोधन की सौगन्ध खाती है

(ञ) कृष्ण किसे माखन खिलाते हैं ?

उत्तर - कृष्ण खंभे में अपने प्रतिबिम्ब को देखकर उसे दूसरा बालक समझते हैं और फिर उसे माखन खिलाते हैं।

(ट) यशोमति क्या देखकर हर्षित हो जाती हैं ?

उत्तर - यशोमति बालकृष्ण की विनोदपूर्ण क्रीड़ाएँ देखकर हर्षित हो जाती हैं।


भाषा-ज्ञान

निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए:- 

(1) मोल, सौं, पूत, तनक, धूत, बाँह, मैया, खिझायो, गैयनि, कजरी 

उत्तर -अपभ्रंश रूप              तत्सम रूप- 

मोल                                        मूल्य

पूत                                    पुत्र

धूत                                    धूर्त

खिझायो                        खिजाना

मैया                                माता

कजरी                            कजली

 गैयनि                    गउएँ

बौह                              बाहु


2. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:

नित, चरन, कर, बाँह, रिस, तात, जात, बदन, स्याम, धूत, सौं, पूत, शरीर, खीझे, चबाई

उत्तर - 

शब्द        समानार्थी शब्द

नित - नित्य, रोज, प्रतिदिन

चरन - चरण, पैर, पाद

कर - हाथ, हस्त

बदन - वदन, मुख, मुँह

स्याम - श्याम, साँवला, काला

धूत -धूर्त्त, चालाक, चंट

बाँह - भुजा, बाहु

रिस - क्रोध, चिढ़

पूत - पुत्र, बेटा, तनय

तात   - पिता, जनक, बाप

जात - जाना, गमन करना

शरीर - देह, तन, बदन, जिस्म

खीझे - खीजना, झुंझलाना, चिढ़ना, कुढ़ना

सौं - सौंसौगन्ध, कसम, शपथ

चबाई - चुगलखोर, निंदक, पिशुन

 अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

Q&A

निम्नलिखित पदों के अर्थ दो-तीन वाक्यों में दें ।

(क) बालकृष्ण आंगन में क्या कर रहे हैं ?

उत्तर - बालकृष्ण अपने आंगन में कुछ गा रहे हैं । वे अपने छेटे-छोटे पाँवों से नाच रहे हैं और मन ही मन मुग्ध हो रहे हैं ।

(ख) बालकृष्ण किस-किस को बुलाते हैं ?

उत्तर - बालकृष्ण कभी कजरी और धोरी नाम की गउओं के नाम पुकार कर बुलाते हैं तो कभी नन्दबाबा को बुलाते हैं ।

(ग) बालकृष्ण के हाथ में क्या है ? वे इसका क्या करते हैं ?

उत्तर - बालकृष्ण के हाथ में मक्खन है । वे अपने छोटे-छोटे हाथों से अपने छोटेसे मुँह में मक्खन डालने का प्रयास करते हैं ।

(घ) बालकृष्ण खंभे में क्या देखते हैं ? इसे देखकर वे क्या करते हैं ?

उत्तर - बालकृष्ण खंभे में अपना ही प्रतिबिम्ब देखते हैं। वे इसे दूसरा बालक समझ लेते हैं। फिर हाथ बढ़ाकर उसे मक्खन भेंट करते हैं ।

(ङ) सूरदास जी दूर खड़ी यशोदा के विषय में  क्या कहते हैं ?

उत्तर - सूरदास जी कहते हैं कि बालकृष्ण की विनोदपूर्ण क्रीड़ाओं को यशोदा प्रतिदिन दूर खड़ी होकर निहारती हैं और बहुत आनन्दित होती हैं ।


2 निम्नलिखित पंक्तियों के अर्थ दो-तीन वाक्यों में लिखिए ।

(क) तनकतनक चरनति सौं नाचत, मनहिं-मनहिं रिझावत ।

उत्तर - बालकृष्ण अपने आंगन में अपने छोटे-छोटे पाँवों से नाचते हैं और नाच-नाच कर मुग्ध होते हैं ।

 (ख) बाँह उठाइ काजरी धोरी, गैयनि टेरि बुलावत ।

उत्तर - बालकृष्ण अपना हाथ ऊपर उठाकर कजरी और धोरी नामक गउओं को उनके नाम पुकार पुकार कर बुलाते हैं ।

(ग) माखन तनक आपने करले, तनक बदन में नावत ।।

उत्तर - बालकृष्ण अपने हाथ में थोड़ा सा मक्खन लेकर अपने छोटे से मुँह में दुकाते हैं।

(घ) कबहुँक चितै प्रतिबिम्ब खम्भ में, लोनी लिए खवावत ।

उत्तर - कभी बालकृष्ण खम्भे में अपना प्रतिबिम्ब देखकर उसे दूसरा बालक समझते हैं तथा उसे माखन खाने को देते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

Write a letter to a friend of yours asking him why he did not attend your birthday party this year.

The Winter Season Essay For Class 10

Odia Medium 10th Class The Solitary Reaper Question Answer PDF