10th Class Hindi Chapter 1 Madhur Bhasan Question Answer


Get complete BSE Odisha Class 10 Hindi chapter 'Madhur Bhasan' (मधुर भाषण) question answers. Prepare for your 2026 board exams with easy notes. ( ଦଶମ ଶ୍ରେଣୀ ହିନ୍ଦୀ (TLH) 'मधुर भाषण' ର ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରଶ୍ନୋତ୍ତର ପାଇଁ Mehersir.in ପଢନ୍ତୁ। 2026 ବୋର୍ଡ ପରୀକ୍ଷା ପାଇଁ ସହଜ ନୋଟ୍ସ ଏବଂ MCQ ଡାଉନଲୋଡ୍ କରନ୍ତୁ! ) 

10th Class Hindi Chapter 1 Madhur Bhasan Question Answer


 प्रश्न और अभ्यास :--Q&A

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए:

(क) भाषा के द्वारा मनुष्य ने किस प्रकार की उन्नति की है ?

उत्तर : यद्यपि मनुष्य अन्य जानवरों से शारीरिक बल में कमजोर है परन्तु अपनी बुद्धि और भाषा के सहारे मनुष्य उनसे भी ताकतवर हो गया है । उसने पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और वायु इन पंचमहाभूतों को अपने वश में कर लिया है ।

(ख) मधुर भाषण किसे कहते हैं ?

उत्तर : जिस बात को सुनने से हृदय को द्रवित करने वाला आनन्द प्राप्त होता है उसे मधुर भाषण कहते । मधुर भाषण हृदय के दरवाजों को खोलने की चाबी है । एक मधुर शब्द दो रूठों को मिला देता है और एक कटु शब्द दो मित्रों में शत्रुता उत्पन्न कर देता है ।

(ग) बाणभट्ट ने अपने छोटे लड़के को पुस्तक पूरी करने के लिए क्यों कहा ?

उत्तर : बाणभट्ट ने अपने छोटे लड़के को पुस्तक पूरी करने के लिए कहा क्योंकि छोटे लड़के में अपने भावों को मधुरता से प्रकट करने की योग्यता थी, जो बड़े में नहीं थी । सामने खड़े सूखे पेड़ को देखकर बड़े ने कहा - “प्रलम्बित अग्रभाग विशिष्ट सूखा काठ" जबकि छोटे का उत्तर था " सामने एक नीरस पेड़ शोभित है ।"

(घ) किन-किन गुणों के कारण मनुष्य आदर का भाजन बनता है ?

उत्तर : वार्तालाप की शिष्टता मनुष्य को आदर का भाजन बनाती है । इसके बल पर वह समाज में सफल होता है । मधुर भाषी के लिए कथनी और करनी में समानता होनी चाहिए । मधुर वचन ही विश्वास उत्पन्न कर भय और आतंक को दूर करते हैं ।

(ङ) मधुर वचन और कटु वचन बोलनेवालों को क्या मिलता है ?

उत्तर : मधुर वचन से मनुष्य श्रेष्ठता के पद पर पहुँचता है । समाज में बह वंदनीय हो जाता है । कटु भाषी से लोग हृदय खोलकर बात करने में डरते हैं । उससे मित्रता करने से कतराते हैं ।

(च) किसी काम को करने के लिए सज्जन का पहला कर्त्तव्य क्या है ?

उत्तर : किसी भी काम को प्रसन्नता से करना चाहिए । ऐसा कोई शब्द न कहें जिससे काम में अरुचि और नाखुशी जाहिर हो । किसी का कोई काम करके ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिससे यह प्रकट हो कि आप ऐसा करके दूसरों पर एहसान कर रहे हैं ।

(छ) वार्तालाप में व्यापारिक बातचीत और निजी बातचीत में क्या अंतर है ? 

उत्तर : व्यापारिक बातचीत संक्षिप्त होनी चाहिए । अशिष्ट तो बिल्कुल नहीं । निजी बातचीत में अपने पन का भाव होना चाहिए । थोड़ा सा कष्ट उठाकर बात को पूरी तौर से समझाना चाहिए । 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में दीजिए :

(क) मनुष्य की सामाजिकता किसके द्वारा कायम रहती है ?

उत्तर : मनुष्य की सामाजिकता भाषा के द्वारा कायम रहती है ।

(ख) कैसा शब्द दो रूठों को मिला देता है और कैसा शब्द दो मित्रों के मन में वैमनस्य उत्पन्न कर देता है ?

उत्तर : एक मधुर शब्द दो रूठों को मिला देते हैं और एक ही कटु शब्द दो मित्रों के मन में वैमनस्य उत्पन्न कर देता है ।

(ग) बाणभट्ट की कौन-सी किताब अधूरी रह गयी थी ?

उत्तर : बाणभट्ट की कादम्बरी नामक किताब अधूरी रह गई थी ।

(घ) वार्तालाप की शिष्टता से हमें क्या लाभ मिलता है ?

उत्तर : वार्त्तालाप की शिष्टता से मनुष्य को समाज में आदर मिलता है और उसकी सफलता का रास्ता साफ हो जाता है ।

(ङ) कथनी और करनी में साम्य क्यों आवश्यक है ?

उत्तर : मधुर भाषी के लिए कथनी और करनी में साम्य आवश्यक है । कर्म के लिए बचन पहली सीढी है । 

(च) मनुष्य कब वन्द्य बनता है ?

उत्तर : वचन के अनुकूल जब कर्म भी होते हैं, तभी मनुष्य वन्द्य बनता है ।


3.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में दीजिए :

(क) भाषा द्वारा किसकी रक्षा होती है ?

उत्तर : भाषा द्वारा हमारे ज्ञान और अनुभव की रक्षा होती है ।

(ख) 'मधुर भाषण' निबंध के लेखक कौन हैं ?

उत्तर : बाबू गुलाब राय

(ग) कौन मनुष्य को आदर का भाजन बनाती है ?

उत्तर : वार्त्तालाप की शिष्टता मनुष्य को आदर का भाजन बनाती है ।

(घ) मधुर भाषी के लिए किसमें साम्य रखने की आवश्यकता है ?

उत्तर : मधुर भाषी के लिए करनी और कथनी में साम्य रखने की आवश्यकता है ।

(ङ) किन-किन का सामंजस्य मनुष्यता को श्रेष्ठता के पद पर पहुँचाता है ?

उत्तर : मन, वाणी और कर्म का सामंजस्य ही मनुष्य को श्रेष्ठता के पद पर पहुँचाता है ।

(च) किन-किन का योग नहीं हो सकता ?

उत्तर : हृदय की मलिनता और मधुर वचनों का योग नहीं हो सकता । 

(छ) किसकी दो लातें भी सहन की जाती हैं ?

उत्तर : दुधारू गाय की दो लातें भी सहन की जाती हैं । 

(ज) शिष्टता क्या है ?

उत्तर : वाणी की मधुरता के साथ विनयपूर्ण व्यवहार ही शिष्टाचार है ।

(झ) किसकी रक्षा सज्जन का पहला कर्तव्य है ?

उत्तर : अपने से कम स्थिति के लोगों के स्वाभिमान की रक्षा करना सज्जन का पहला कर्त्तव्य है ।

(ञ) निजी संबंध की बातचीत में किसका अभाव न रहना चाहिए ?

उत्तर : निजी सम्बन्ध की बातचीत में आत्मीयता का अभाव न रहना चाहिए ।


भाषा - ज्ञान

1. निम्नलिखित में से विशेषण शब्दों को चुनकर लिखिए:

विश्वास, भौतिक, पटु, माधुर्य, वचन, शिष्टता, प्रसन्नता, व्यापारिक, सैद्धान्तिक, मर्यादा, अभिमान ।

 उत्तर : भौतिक, पटु, व्यापारिक, सैद्धान्तिक

2. निम्नलिखित शब्दों के लिंग बताइए :

गंध, भाव, कर्त्तव्य, परंपरा, भाषा, भाषण, वचन, वाणी, साहित्य, उन्नति ।

उत्तर : पुलिंग भाव, कर्त्तव्य, भाषण, वचन, साहित्य

स्त्रीलिंग गद्य, परंपरा, भाषा, वाणी, उन्नत्ति


3. निम्नलिखित के पर्यायवाची शब्द लिखिए :

मनुष्य, चित्र, पुस्तक, मधुर, कटु, आनंद

उत्तर : मनुष्य - मानव, आदमी, मनुज

चित्र - तस्वीर, आलेख्य, छवि

पुस्तक - किताब, पोथी, बही

मधुर - मीठा, मृदु, मिष्ट

कटु - कड़वा, अप्रिय, कष्टदायक

आनन्द - आमोद, उल्लास, खुशी


4.  निम्नलिखित शब्दों के विलोम रूप लिखिए :

ज्ञान, उन्नत्ति, सच्चा, मधुर, आनंद, मित्र, बड़ा

उत्तर : ज्ञान अज्ञान

मधुर - कटु

बड़ा - छोटा

उन्नत्ति - अवनति

आनंद - व्यथा

सच्चा - झूठा

मित्र - शत्रु 


5. निम्नलिखित शब्दों के प्रयोग से एक-एक वाक्य बनाइए :

वचन, भाषण, चाल-ढाल, आदान-प्रदान, सामंजस्य, इनकार, 


उत्तर : 

वचन - आत्मीयता साधु ने जो कहा वह सत्य वचनं था ।

भाषण - आजकल नेता का भाषण कोई नहीं सुनता ।

चाल-ढाल उसकी चाल-ढाल से पता चलता है कि उसने शराब पी रखी है ।

आदान प्रदान - दो पड़ोसियों के बीच बस्तुओं का आदान-प्रदान होता रहता है ।

सामंजस्य - उसकी आमदनी और खर्चे में कोई सामंजस्य नहीं है ।

इनकार - उसने मेरे साथ जाने से इनकार कर दिया ।

आत्मीयता -  निजी बातचीत में आत्मीयता होनी चाहिए ।


6.निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए :


(क) भाषा मनुष्य के विशेष अधिकार है

(ख) हृदय का मलीनता और मधुर वचनो में योग नहीं हो सकता ।

(ग) कटुभाषी लोगों में लोग हृदय खोलकर बात करने में डरते हैं 

(घ)  भाव को प्रभावशाली भाषा के व्यक्त कर देना ही साहित्य है ।

(ङ) मधुर वचन दूसरे में प्रसन्न भी कर सकते हैं । 

उत्तर : (क) भाषा मनुष्य का विशेष अधिकार है ।

(ख) हृदय की मलिनता और मधुर बचनों में योग नहीं हो सकता । 

(ग) कटुभाषी लोगों से लोग हृदय खोलकर बात करने में डरते हैं ।

(घ) भाव को प्रभावशाली भाषा में व्यक्त कर देना ही साहित्य है ।

(ङ)    मधुर वचन दूसरों को प्रसन्न भी कर सकते हैं ।

7. ता' प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए :

सामाजिक, मनुष्य, प्रसन्न, अशिष्ट, मलीन

उत्तर : सामाजिक - सामाजिकता

अशिष्ट - अशिष्टता 

मनुष्य - मनुष्यता

मलिन - मलिनता

प्रसन्न - प्रसन्नता


8. 'इक' प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए : 

विचार, नीति, इतिहास, भूत, समाज, साहित्य, 

उत्तर : विचार – वैचारिक

नीति - नैतिक

भूत - भौतिक

सिद्धान्त - सैद्धान्तिक

समाज - सामाजिक

इतिहास - ऐतिहासिक 

साहित्य - साहित्यिक


 अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

Q&A

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए :

(क) भाषा के द्वारा मनुष्य की सामाजिकता किस प्रकार कायम है ?

उत्तर : भाषा के दुरुपयोग से मनुष्य की सामाजिकता छिन्न-भिन्न हो जाती है । एक मधुर शब्द दो रूठे हुए लोगों को मिला देता है । एक ही कटु शब्द दो मित्रों के मन में बैर उत्पन्न कर देता है ।

(ख) मधुर भाषण के विषय में तुलसीदास जी ने क्या कहा है ?

उत्तर : तुलसी दास जी कहते हैं - कोयल किसी को क्या दे देती है और कौवा किसी का क्या ले लेता है ? फिर भी लोग कोयल को चाहते हैं क्योंकि कोयल मीठी बोलती है पर कौवा कड़वा बोलता है । मीठे वचनों से ही हम किसी को अपना बना सकते हैं ।

(ग) बाबू गुलाब राय के अनुसार साहित्य और साहित्यिक क्या है ?

उत्तर : बाबू गुलाब राय के अनुसार बातचीत में भावों को मिठास और प्रभावशाली ढंग से प्रकट करना ही साहित्य है । भाषा के द्वारा मित्र की गलतफहमी को दूर करके उसे मना लेने वाला ही सच्चा साहित्यिक है । 

(घ) पोशाक और चाल-ढाल का प्रभाव कैसा होता है ?

उत्तर : मनुष्य की पोशाक और चाल-ढाल का भी समाज पर प्रभाव पड़ता है । परन्तु यह प्रभाव ऊपरी होता है और स्थायी नहीं हाता है । मधुर भाषण के द्वारा ही पोषाक और चाल-ढाल के प्रभाव को पुष्ट बनाया जा सकता है । I

(ङ) मधुर वचनों के साथ टकसाली भाव होने का क्या अर्थ है ?

उत्तर : जिस प्रकार सिक्कों की खनखन आवाज के साथ उनकी प्रामाणिकता हो तभी वे समाज में स्वीकार्य होते हैं, वरना नकली साबित होकर बेकार हो जाता हैं । उसी प्रकार मुँह पर मीठे वचनों के साथ-साथ हृदय में वैसी निर्मलता और सज्जनता हो तभी मनुष्य वन्दनीय होता है ।



Tags:

Class 10 Hindi Madhur Bhasan Question Answer | BSE Odisha

Madhur Bhasan Class 10 Hindi Question Answer (Full Notes 2026)

10th Class Hindi Chapter 1 Madhur Bhasan Question Answer - pdiskshow

BSE Odisha Class 10 Hindi Madhur Bhasan All Question Answers (MCQ & Long)

Class 10 Odia Madhur Bhasan Question Answer | BSE Odisha Notes

Madhur Bhasan Class 10 Odia Sahitya Question Answer 2026

10th Class Odia Madhur Bhasan Subjective & Objective Question Answer

Class 10 Hindi Madhur Bhasan Question Answer | BSE Odisha | Meher Sir

Madhur Bhasan Class 10 Hindi (TLH) Full Question Answer Explanation 2026

Class 10 Hindi Chapter 1: Madhur Bhasan (मधुर भाषण) Question Answer & MCQ

BSE Odisha 10th Hindi: Madhur Bhasan Important Questions for 2026 Board Exam

Class 10 Odia Madhur Bhasan Question Answer | Meher Sir

Madhur Bhasan (ମଧୁର ଭାଷଣ) Class 10 Odia Full Chapter Question Answer

10th Class Odia Sahitya Madhur Bhasan - Board Exam 2026 Preparation

ଦଶମ ଶ୍ରେଣୀ ହିନ୍ଦୀ 'मधुर भाषण' ପ୍ରଶ୍ନୋତ୍ତର | Class 10 Hindi Madhur Bhasan Question Answer

Class 10 Odia 'ମଧୁର ଭାଷଣ' Question Answer | 10th Board Exam 2026

Madhur Bhasan Question Answer | ଦଶମ ଶ୍ରେଣୀ ବୋର୍ଡ ପରୀକ୍ଷା 2026 | BSE Odisha

No comments:

Post a Comment