Class 10th Anmol Bani Rahim Dohe Prashna Uttar | Meher Sir

Anmol Bani Dohe Kabir Das ke 10th class hindi l अनमोल वाणी कबीर दास Class 10th Hindi I BSE Odisha I.

Q&A  प्रश्न और अभ्यास

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो/ तीन वाक्यों में दीजिए:

(क) तरुवर और सरवर क्या करते हैं ?

उत्तर = तरुवर अर्थात् पेड़ फल उत्पन्न करते हैं। पर वे उन फलों को स्वयं नहीं खाते बल्कि दूसरों के लिए छोड़ देते हैं । उसी प्रकार सरवर यानि तालाब जल का संचय करते हैं। पर स्वयं उस जल को नहीं पीते बल्कि दूसरे प्यासे जीवों के लिए छोड़ देते हैं ।

(ख) शिवि राजा ने क्यों मांस दान दिया ?

उत्तर = कबूतर की जीवन रक्षा के लिए शिवि राजा ने बाज को कबूतर के बदले अन्य स्वादिष्ट भोजन देने की पेशकश की । पर बाज नहीं माना । अन्त में बाज इस बात पर तैयार हुआ कि कबूतर के वजन के बराबर का मांस राजा अपने शरीर से काट कर देंगें । इसलिए शिवि राजा ने अपना मांस दान दिया ।


 (ग) छोटों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए क्यों ?

उत्तर = प्रत्येक व्यक्ति का अपना-अपना महत्त्व हैं चाहे वह बड़ा हो या छोटा । छोटा व्यक्ति जो छोटे- मोटे काम करता है उन्हें बड़ा आदमी नहीं कर सकता है। इसलिए छोटों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए ।


 (घ) ऋषि दधीचि ने किसलिए हाड़ या अस्ति दान दिया था ?

उत्तर = देवलोक को वृत्रासुर के चंगुल से बचाने के लिए उसका सहार करना जरुरी था । वह अन्य किसी हथियार से नहीं मर सकता था, केवल दधीचि की अस्थियों से बने शस्त्र से ही मर सकता था । इसलिए देवताओं की प्रार्थना पर ऋषि ने विश्व कल्याण के लिए अपने शरीर का बलिदान देकर अपनी अस्थियों का दान दिया था ।


2. निम्नलिखित अवतरणों का आशय दो-तीन वाक्यों में स्पष्ट कीजिए :

(क) तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पिय हिं न पान ।

उत्तर =  पेड़ में कितने सारे फल लगते हैं पर पेड़ उन फलों को स्वयं नहीं खाता है । उसी प्रकार तालाब में बहुत सारा जल संचित होता है, पर तालाब इस जल का सेवन नहीं करता है ।

(ख) जहाँ काम आवै सुई, कहा करै तरवारि ।

उत्तर = सुई बहुत छोटी है और तलवार बड़ी है। पर दोनों अपनी-अपनी जगह पर महत्त्वपूर्ण हैं । सिलाई के काम के लिए सुई की ही आवश्यकता होगी । वहाँ तलवार कुछ नहीं कर सकती है। इसलिए छोटी होने पर भी सूई का महत्त्व है ।

(ग) मांस दियो शिवि भूप ने, दीन्हों हाड़ दधीचि ।

उत्तर - दूसरों के कल्याण के लिए राजा शिवि और दधीचि ऋषि द्वारा दिया गया बलिदान अविस्मरणीय है । राजा शिवि ने एक कबूतर की रक्षा के लिए अपने शरीर से मांस काट-काट कर दे दिया था । दधीचि ऋषि ने देवताओं के कल्याण के लिएअपनी अस्थियाँ दान में देदी थीं ।



3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :

(क) तरुवर क्या नहीं खाता है ?

उत्तर = तरुवर अपने ही द्वारा उत्पन्न किए गए फल नहीं खाता

(ख) सरवर क्या नहीं पीता है ?

उत्तर = सरवर अपने ही द्वारा संचित जल को नहीं पीता है। 

(ग)  सुजान किसलिए संपत्ति का संचय करता है ?

उत्तर -- सुजान दूसरों की भलाई के लिए संपत्ति का संचय करता है ।

 (घ) बड़े लोगो को देखकर लघु का क्या नहीं करना चाहिए ?

उत्तर - बड़े लोगों को देखकर छोटे लोगों को छोड़ना नहीं चाहिए ।

 (ङ) सुई की जगह अगर तलवार मिलजाए तो काम होगा या नहीं ?

उत्तर - सूई की जगह तलवार मिल जाय तो सूई का काम तलवार से नहीं होगा ।

(च) परोपकार करते समय क्या जरुरी नहीं है ?

उत्तर - परोपकार करते समय जान-पहचान या दोस्ती जरुरी नहीं है ।

(छ) शिवि भूप ने क्या दान दिया था ?

उत्तर - शिवि भूप ने अपने शरीर का मांस अपरिचित बाज को दान में दिया था ।

(ज) किसने अपनी हड्डियों का दान दिया था ?

उत्तर  - दधीचि ऋषि ने अपनी हड्डियों का दान दिया था ।


भाषा - ज्ञान

1. नीचे लिखे शब्दों के खड़ीबोली-रूप लिखिए :

नहिं, सरवर, पिय, पान, तरवारि, काज

उत्तर - 

विपरीत शब्द

नहिं - नहीं

सरवर - सरोवर

पिय - पीना

पान - पानी

तरवारि - तलवार

काज - कार्य

कि किर

2. निम्नलिखित शब्दों के विपरीत शब्द लिखिए :

पर, हित, सुजान, बड़ा, लघु, उपकार

विपरीत शब्द

पर - निज

हित - अहित

सुजान - दुर्जन

बड़ा - छोटा

लघु - वृहत 

अपकार - उपकार


3. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थक शब्द लिखिए

सरवर - तालाब, सरोवर, तड़ाग

तरु - पेड़, वृक्ष, विटप

पान - पानी, जल,नीर

संपत्ति - धन, दौलत, जायदाद

सुजान - सज्जन, सयाना, समझदार

लघु - छोटा, क्षूद्र, न्यून

तलवारि - तलवार, खड़ग, असि

भूप - राजा, नृप, भूपाल

यारी - दोस्ती, मित्रता, साहचर्य

हाड़ - हड्डी, अस्थि, मेदज 



4. निम्नलिखित शब्दों के लिंग निर्णय कीजिए :


फल - पुलिंग

संपत्ति - स्त्रीलिंग

सुई - स्त्रीलिंग

तलवार - स्त्रीलिंग

मांस - पुलिंग



Keywords:

Anmol Vani Rahim Question Answer 10th Class Hindi Chapter

Odia Medium Class 10 Hindi Chapter 1 Anmol Vani - Doha Rahim 

रहीम के दोहे-अनमोल वाणी Question and answer || 10th class Hindi chapter 1(Anmol vani)

10th class Hindi poem anmol bani Rahim

Anmol Vani 10th class Hindi poem Rahim || 10th class Hindi poem Anmol Vani question answer.

Anmol bani rahim 10th class Hindi chapter 1 || 10th Hindi anmol bani rahim question answer. 

Comments

Popular posts from this blog

Write a letter to a friend of yours asking him why he did not attend your birthday party this year.

The Winter Season Essay For Class 10

Odia Medium 10th Class The Solitary Reaper Question Answer PDF