10th Hindi ek tinka question answer | Meher Sir

Ek tinka 10th class Hindi poem chapter 3 in odia || 10th Hindi ek tinka question answer. Ek Tinka Class 10 Hindi Questions Answers . 


1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो- तीन वाक्यों में दीजिए

(क) एक दिन कवि को क्या हो गया ?

उत्तर - एक दिन कवि छत की मुँडेर पर खड़े थे । वे घमण्ड में चूर अकड़े हुए थे। तभी अचानक । दूर कहीं से एक छोटा सा तिनका उड़ता हुआ उनकी आँख में गिर पड़ा ।

(ख) आँख में तिनका पड़ने पर घमंड़ी की क्या दशा हुई ?

उत्तर - आँख में तिनका पड़ते ही कवि झेंप गए और व्याकुल हो उठे । उनकी आँख लाल हो गई और दुखने लगी ।

(ग) आँख में तिनका पड़ने पर लोग क्या करने लगे ?

उत्तर - आँख में तिनका पड़ने पर लोग कपड़े की मूठ से आँख को सेकने लगे। पर कवि को आराम नहीं मिला ।

(घ) किसी तरह आँख से तिनका निकल गया तो कवि को क्या अनुभव हुआ ?

उत्तर - किसी तरह आँख से तिनका निकल गया तो कवि को आराम मिला । कवि को एक बात समझ में आ गई । उनकी बुद्धि ने उन्हें ताना मारते हुए कहा कि "तुम्हारे घमण्ड को चूर करने के लिए एक छोटा सा तिनका ही काफी है ।

(ङ) "एक तिनका" कविता का मूल भाव क्या है ?

उत्तर - "एक तिनका" कविता का मूल भाव यह है कि मनुष्य को खुद पर बहुत घमण्ड होता है। पर इस घमण्ड को चूर करने के लिए एक छोटा सा तिनका ही काफी है। हमारे जीवन को छोटी-छोटी चीजें भी बदल सकती हैं।

2. अर्थ स्पष्ट कीजिए :

(क) घमंडो में भरा ऐंठा हुआ,

एक दिन जब था मुंडेर पर खड़ा ।

उत्तर -एक दिन कवि छत की मुँडेर पर खड़े थे । वे घमण्ड में चूर और अकड़े हुए थे। इतनी ऊँचाई पर उन्हें अपने आप पर गर्व हो रहा था ।

(ख) मैं झिझक उठा, हुआ बेचैन -सा ।

लाल होकर आँख भी दुखने लगी ।

उत्तर - जब कवि की आँख में अकस्मात एक तिनका गिर पड़ा तो वे झिझक उठे, झेंप गए और फिर व्याकुल हो गए। उनकी आँख लाल हो गई और उसमें दर्द होने लगा ।


(ग) ऐंठता तू किस लिए इतना रहा,

एक तिनका है बहुत तेरे लिए ।


उत्तर - जब कवि की आँख से तिनका निकल गया और उन्हें आराम मिला तो उनको एक बात समझ में आई । वह यह कि मनुष्य को इतना घमण्ड नहीं करना चाहिए। उसके अभिमान और ऐंठ को चूर- चूर करने के लिए एक छोटा सा तिनका ही पर्याप्त है ।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए: कर

(क) “एक तिनका कविता" के कवि का नाम क्या है ?

उत्तर "एक तिनका" कविता के कवि का नाम अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' है ।

(ख) एक दिन कवि कहाँ खड़े थे ?

उत्तर -  एक दिन कवि छत की मुँडेर पर खड़े थे ।

(ग) अचानक क्या हुआ ?

उत्तर  - अचानक दूर से उड़ता हुआ एक तिनका उनकी आँख में आ गिरा ।

(घ) कौन दबे पाँव भागी ?

उत्तर - कवि की ऐंठ दबे पाँव भागी ।

(ङ) घमंडी के घमण्ड को दूर करने के लिए क्या बहुत है ?

उत्तर - घमण्डी के घमण्ड को दूर करने के लिए तिनके जैसी छोटी सी वस्तु ही बहुत है |


भाषा - ज्ञान

1. नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को सामान्य वाक्य में बदलिए :

एक तिनका आँख में मेरी पड़ा - मेरी आँख में एक तिनका पड़ा ।

मूँठ देने लोग कपड़े की लगे - लोग कपड़े की मूँठ देने लगे ।


(क) एक दिन जब था मुँडेरे पर खड़ा

उत्तर - जब एक दिन मुंडेर पर खड़ा था ।


(ख) लाल होकर आँख भी दुखने लगी

उत्तर - आँख भी लाल होकर दुखने लगी।


(ग) ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भागी

उत्तर - बेचारी ऐंठ दबे पाँवो भागी ।


(घ) जब किसी ढब से निकल तिनका गया

उत्तर - किसी ढब से जब तिनका निकल गया ।


(ङ) एक तिनका है बहुत तेरे लिए

उत्तर - तेरे लिए एक तिनका बहुत है |


2. निम्नलिखित शब्दों के बिलोम / विपरीत शब्द लिखिए :

झिझक, बेचैन, दुःख, दुःखद, बहुत

उत्तर

झिझक     - दृढ़ता, निश्चय 

दुःख - सुख-

दुःखद - सुखद

बहुत - कम


3.'किसी ढब से निकलना' का अर्थ है किसी ढंग से निकलता । 'ढब से' जैसे कई वाक्यांशों से आप परिचित होंगे, जैसे- 'धम से' वाक्यांश है लेकिन ध्वनियों में समानता होने के वाद भी 'ढब से' और 'धम से' वाक्यांशों के प्रयोग में अंतर है । नीचे कुछ ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करनेवाला वाक्यांश और कुछ अधूरे वाक्य दिये गये हैं । उचित वाक्यांश चुनकर वाक्यों के खाली स्थान भरिए -

(छपाक से, टपटप, सर्र से, फुर्र से)

(क) मेंढक पानी में _______कूद गया ।

(ख) नल बंद होने पर भी पानी की कुछ बूँदें _______चू ईं ।

(ग) शोर होते ही चिड़िया _______उड़ी ।

(घ) मोटर साइकिल — गई ।

उत्तर - (क) छपाक से (ख) टपटप (ग) फुर्र से (घ) सर्र से

4. पाठ के आधार पर सही परसर्गों से शून्य स्थानों को भरिए


 (क) घमंड______ भरा ऐंठा हुआ ।

(ख) एक तिनका आँख _____मेरी पड़ा ।

(ग) आ अचानक दूर________उड़ता हुआ । ।

(घ) जब किसी ढब _________तिनका निकल गया ।

(ङ) तब 'समझ' _______यों मुझे ताने दिए ।

उत्तर - (क) में (ख) में (ग) से (घ) से (ङ) ने


अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 

Q&A

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए :

(क) कवि मुँडेर पर कैसे खड़े थे ?

उत्तर - कवि मुँडेर पर घमण्ड में ऐंठे हुए खड़े थे ।


(ख) आँख में तिनका पड़ने पर कवि की मानसिक दशा क्या थी ?

उत्तर - आँख में तिनका पड़ने पर कवि का घमण्ड चूर हो गया । वे झिझक गए और बेचैन हो गए।

(ग) कवि को किसने ताने दिए ?

उत्तर - कवि को कवि की समझ ने ही ताने दिए ।

(घ) कवि को क्या समझ में आया ?

उत्तर - कवि को यह समझ में आया कि मनुष्य के घमण्ड को चूर करने के लिए एक तिनका ही काफी है।



Keywords:

Ek tinka 10th class Hindi poem chapter 3 in odia || 10th Hindi ek tinka question answer. 

ek tinka class 10 question answer 

 class 10 hindi question answer odia medium 

 ek tinka 

Ek Tinka 10th Class Hindi Poem Chapter 3 Question Answer

Ek Tinka Class 10 Hindi Questions Answers

Odia Medium Class 10 Hindi Chapter 3 Ek Tinka (एक तिनका)

Comments

Popular posts from this blog

Write a letter to a friend of yours asking him why he did not attend your birthday party this year.

The Winter Season Essay For Class 10

Odia Medium 10th Class The Solitary Reaper Question Answer PDF