gillu class 10 question answer || Meher Sir
Gillu Question Answers Class 10 Hindi | Odia medium gillu class 10 question answer pdf download | Odia medium gillu class 10 question answer pdf | Odia medium gillu class 10 question answer english | Odia medium gillu class 10 question answer mcq. Gillu Question Answers निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए: (क) सोनजुही में लगी पीली कली को देखकर लेखिका के मन में कौन-से विचार उमड़ने लगे ? उत्तर : सोनजुही में लगी पीली कली को देखकर लेखिका को छोटे से गिल्लू का स्मरण हो आया, जो इस लता की हरियाली में छिप कर बैठ जाता था। लेखिका जब लता के निकट जाती तो वह उनके कंधे पर कुदकर उनको चौंका देता था। पहले लेखिका इस लता में कभी खो जाती थी, पर आज उनकी आँखें गिल्लू को खोजती थी। (ख) गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया ? उत्तर : लेखिका गिलहरी के घायल बच्चे को उठाकर अपने कमरे में ले आई। रुई से खून को पोछकर घावों पर पेंसिलिन का मलहम लगाया । रुई की पतली बत्ती को दूध में भिगोकर उसके मुंह मे लगाया गया । पर बच्चे ने मुँह नहीं खोला। कई घण्टों के उपचार के बाद उसके मुँ...